Jaunpur news मड़ियाहूं में आरती ज्वैलर्स के ऊपर बने मकान में एसी फटने से भीषण आग, दमकल के इंतजार में धधकता रहा भवन

IMG-20260628-WA0007
Share

मड़ियाहूं में आरती ज्वैलर्स के ऊपर बने मकान में एसी फटने से भीषण आग, दमकल के इंतजार में धधकता रहा भवन

जौनपुर मड़ियाहूं नगर के गोला बाजार स्थित आरती ज्वैलर्स के ऊपर बने आवास में एसी में हुए विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग एसी ब्लास्ट होने के बाद कमरे में रखे बिस्तर, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान में फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि खिड़कियों से बाहर निकलती लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। परिवार के सदस्यों ने पड़ोसियों की मदद से समय रहते महिलाओं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी, लेकिन काफी देर तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका। इस दौरान लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भीषण लपटों के कारण कोई भी भवन के करीब जाने की हिम्मत नहीं कर पाया।
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। आग से हुए नुकसान का सही आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।अब जाकर आग पर काबू पाया
फिलहाल प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण एसी में विस्फोट बताया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।