Jaunpur news बारिश के बाद बढ़ी उमस, गर्मी से बेहाल रहे लोग, दिनभर चिपचिपाहट ने किया परेशान

IMG-20260626-WA0045
Share

बारिश के बाद बढ़ी उमस, गर्मी से बेहाल रहे लोग, दिनभर चिपचिपाहट ने किया परेशान

मछलीशहर, जौनपुर। शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश से लोगों को उम्मीद थी कि भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन मौसम ने जल्द ही करवट बदल ली। दोपहर तक बादल छंट गए और तेज धूप निकलने से वातावरण में उमस काफी बढ़ गई। दिनभर चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा।

सुबह की बारिश के बाद नमी बढ़ने से तापमान भले अधिक नहीं रहा, लेकिन हवा में नमी के कारण उमस असहनीय हो गई। बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। पंखे और कूलर भी लोगों को पर्याप्त राहत नहीं दे सके।

शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ। उमस के कारण लोगों को बेचैनी महसूस हुई और कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए बार-बार स्नान करते या ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखाई दिए।

मौसम के इस बदले मिजाज ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। लोगों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है, ताकि उमस और गर्मी से वास्तविक राहत मिल सके।