Jaunpur news मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सर्राफा व्यापारियों से मिले कृपा शंकर सिंह, सम्मानित किया वरिष्ठ पदाधिकारियों को

Share


मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सर्राफा व्यापारियों से मिले कृपा शंकर सिंह, सम्मानित किया वरिष्ठ पदाधिकारियों को

जौनपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल – जन सेवा से जन विश्वास तक” अभियान के तहत पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर Singh ने शनिवार को नगर क्षेत्र के वरिष्ठ सर्राफा व्यापारियों से जनसंपर्क किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, गरीब कल्याण तथा देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण का संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है।
इस अवसर पर कृपा शंकर सिंह ने जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अमर जौहरी, संरक्षक अशोक कुमार बैंकर्स एवं संरक्षक उमाशंकर सेठ को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
जनसंपर्क कार्यक्रम में कृष्णकांत सेठ (बचाऊं सेठ), अशोक सेठ, रामदास सेठ, अश्विनी बैंकर्स, अनिल कुमार वर्मा, अनिल कुमार सेठ, रमाशंकर सेठ, अनु सेठ, सोनू सेठ, राजू सेठ, राजेंद्र सेठ सहित बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर अपने विचार साझा किए तथा जनसंपर्क अभियान की सराहना की।

About Author