Jaunpur news न्यायालय जौनपुर में अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Share

न्यायालय जौनपुर में अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत जनपद इकाई जौनपुर के पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व काशी प्रांत के माननीय महामंत्री नीरज सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों तथा भावी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में महामंत्री नीरज सिंह ने जनपद इकाई के पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा, क्रियाकलापों तथा संगठन विस्तार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए नियमित मासिक बैठकें आयोजित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही परिषद के विभिन्न आयामों एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु पदाधिकारियों को आवश्यक सुझाव भी दिए।
कार्यक्रम में काशी प्रांत की ओर से भानु प्रकाश सिंह एडवोकेट एवं सुरेन्द्र नाथ शुक्ल एडवोकेट भी उपस्थित रहे। वहीं जनपद इकाई जौनपुर की ओर से अध्यक्ष रणंजय सिंह एडवोकेट, महामंत्री सुनील पांडेय एडवोकेट, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता एडवोकेट, ज्ञानेन्द्र दूबे एडवोकेट, अजीत सिंह एडवोकेट, मंत्री रोहिणी पांडेय एडवोकेट, आनन्द देव तिवारी एडवोकेट, संतोष विश्वकर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अतुल सोनकर एडवोकेट, हीरा पांडेय एडवोकेट, रोहित प्रजापति, आयुष जायसवाल, विनय पांडेय एडवोकेट, ओम प्रकाश सिंह एडवोकेट, अखिलेश तिवारी एडवोकेट सहित अनेक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना तथा अधिवक्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना रहा। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार एवं अधिवक्ता हितों से जुड़े विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

About Author