Jaunpur news लायंस क्लब क्षितिज की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

Share

जौनपुर में लायंस क्लब क्षितिज की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

कौशल त्रिपाठी बने अध्यक्ष, हाफिज शाह सचिव एवं डॉ. चंदन नाथ गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए

जौनपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब क्षितिज, जौनपुर के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार, 13 जून 2026 को नगर के एक होटल में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह ने की। अध्यक्ष अतुल सिंह ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए क्लब के आगामी सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की तथा नए सत्र की कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी एवं पूर्व अध्यक्ष लायन प्रदीप सिंह ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कर अध्यक्ष पद के लिए प्रथम उपाध्यक्ष लायन कौशल त्रिपाठी का नाम प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव का अनुमोदन संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ शशांक सिंह रानू ने किया। सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्षध्वनि के साथ समर्थन व्यक्त करते हुए कौशल त्रिपाठी को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य जनसेवा है और आगामी सत्र में सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों से निरंतर सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की। सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर भी सर्वसम्मति अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कौशल त्रिपाठी ने श्री हाफिज शाह को सचिव तथा डॉ. चंदन नाथ गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद के लिए नामित किया। सदन ने दोनों नामों का सर्वसम्मति से समर्थन किया। इस प्रकार क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुआ। संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ शशांक सिंह रानू ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी क्लब की गौरवशाली सेवा परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। वहीं चुनाव अधिकारी प्रदीप सिंह ने नवचयनित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
उपस्थित सदस्यों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा पूरे वर्ष हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में ध्वज वंदना लायन हाफिज शाह ने कराई। कार्यक्रम का संचालन सचिव अजीत सोनकर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन लायन सुनील कन्नौजिया ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लायन जैकी साहू, लायन धर्मेन्द्र सेठ,लायन विष्णु सहाय, संजय गुप्ता स्टार, संजय बैंकर, राजीव गुप्ता, शम्मी गुप्ता, देवानंद श्रीवास्तव, संजय गुप्ता डॉ. सतीश मौर्य, प्रदीप श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, नीरज सिंह,शरद टंडन , अंजनी प्रजापति, हसन अब्बास, अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. योगेंद्र सिंह, दिलीप जायसवाल, सुनील जायसवाल, चंद्रशेखर गुप्ता, जगन्नाथ मोदनवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही क्लब ने आगामी सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया है। क्लब पदाधिकारियों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

About Author