Jaunpur news राज्यमंत्री ने करंजाकला आवासीय भवन निर्माण का किया शिलान्यास
राज्यमंत्री ने करंजाकला आवासीय भवन निर्माण का किया शिलान्यास
विकास कार्यों में लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई: गिरीशचंद्र यादव
2 करोड़ 28 लाख से बनेगा तीन मंजिला आवासीय भवन
जौनपुर । प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद यादव ने करंजाकला आवासीय परिसर में आवासीय तीन मंजिला आवासीय भवन के निर्माण के लिए शिलान्यास किया । उन्होंने गांव शहर के अंतिम तबके के व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं को पहुंचने पर सरकारी तंत्रो पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का परिसर में उद्घाघाटन किया और लोगों का स्वास्थ्य भी जांच करवाया।
प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने करंजाकला ब्लॉक परिसर में तीन मंजिला नये भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया । आवासीय भवन दो करोड़ 28 लाख की लागत से बनेगा। भवन में 3 फ्लोर टाइप -1, टाइप- 2 टाइप- 3 भाग का निर्माण होगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर ब्लॉक कर्मियों ने राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव को स्मृति चिन्ह पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया। परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का उद्घाघाटन राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने किया, उसके बाद करंजाकला ब्लॉक सभागार में उपस्थित ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों व अधिकारी श्री सरकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की देश और प्रदेश की भाजपा सरकार गांव और शहरों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है, सड़के नाली आवास स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा बिजली पानी रोजगार पर विशेष ध्यान देते हुए विकास की गंगा बहा रही है। गांव और शहरों के उन अंतिम जरूरतमंदो के व्यक्तियों को सरकार की हर योजना पहुंचनी चाहिए। इसके लिए वहां उपस्थित सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया की योजनाओं में किसी तरह की लापरवाही ना हो योजना का लाभ जरूरतमंदों तक बिना किसी हीला-हवाली के पहुंचे, जिस किसी जिम्मेदार की लापरवाही मिली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा सुनील कुमार यादव मम्मन ने कहा कि जिले में करंजाकला ब्लॉक का एक विशेष स्थान बना चुका है और जितनी संसाधन व्यवस्था विकास कार्यों पर त्वरित काम किया जा रहा है सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। करंजाकला मॉडल ब्लॉक बन चुका है।इस दौरान लोगों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव ,भाजपा नेता संजय पाठक प्रतिनिधि अजय सिंह खर्चू ,पूर्व उप प्रमुख जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह दादा, शरद सिंह ,श्यामबाबू यादव ,मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, राजकेसर पाल ,धर्मेंद्र मिश्रा,बीडीओ पीयूष त्रिपाठी, राजदीप सिंह, मनीषा चंदन यादव, विपिन यादव, सत्यलाल यादव, ग्राम विकास अधिकारी नागेंद्र यादव, सौरभ सिंह मौजूद रहे।
