August 14, 2026

Jaunpur news मामूली विवाद व गाली गलौज को लेकर गौशाला के मजदूर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Share

मामूली विवाद व गाली गलौज को लेकर गौशाला के मजदूर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के सुरहुरपुर गोशाला के मजदूर की गौशाला के पास शनिवार की रात को हत्या कर दी गयी। लोहे के रॉड से सिर पर मारकर बेरहमी से घटना को अंजाम दिया गया।।घटना की जानकारी रविवार की सुबह हड़कम्प मच गया।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।पुलिस ने घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ऊक्त गांव के गोशाला पर चक बहादुर उर्फ भुवर सरोज पुत्र रामकरन सरोज निवासी निगोह थाना बरसठी पिछले कुछ महीने से उक्त गौशाला में मजदूरी का काम करता था।ऊक्त गांव के एक व्यक्ति के घर पर बकरी पालने व चराने की मजदूरी करने वाले शनि उर्फ अभिषेक कुमार 23 वर्ष निवासी लखौवां उदपुर थाना बक्सा से किसी बात को लेकर से झगड़ा व गाली गलौज हुआ था।रविवार की सुबह भुवर सरोज उर्फ चकबहादुर सरोज की लाश गोशाला के गेट के पास सिर व मुह कूची मिली।उसका मुह लोहे के रॉड से कूचा हुआ था।घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।सूचना पाकर थानाध्यक्ष जलालपुर प्रशांत सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उन्होंने आरोपी शनि उर्फ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि दोनो के बीच शनिवार की रात को झगड़ा व गाली गलौज हुआ था।उसके बाद शनि ने रात को रॉड से भुवर सरोज के सिर व मुह पर हमला करके हत्या कर दिया।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About Author