Jaunpur news विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख बने प्रो. हरिओम त्रिपाठी

Share

विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख बने प्रो. हरिओम त्रिपाठी

जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख टीडी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रो हरिओम त्रिपाठी को बनाया गया है। जिसमें लोगों ने उनके आगमन पर उनका स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभ्यास वर्क में संगठन मे नई नियुक्ति विद्यार्थी परिषद से टीडी कॉलेज समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर हरिओम त्रिपाठी को जिला प्रमुख बनाया गया। बता देंगे सम्मान समारोह मे संगठन के उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी परिषद की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रो हरिओम त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हिंदी विभाग के प्रो राजदेव दुबे, पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय के संकाय अध्यक्ष प्रो अजय कुमार दुबे ने प्रो एस सी बिश्नोई संबोधित करते हुए कहा कि परिषद के कार्यकर्ता शिक्षा समाज और राष्ट्र जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन के वॉहक हैं ।उन्होंने सभी नये पदाधिकारी को सफलता की कामना की ।इस अवसर पर प्रो सुदेश सिंह ,प्रो केबी यादव,प्रो हर्षवर्धन चौरसिया, शिवम सिंह अनूप सिंह ,अंकित सिंह, नमन सिंह, गौरव सिंह, हर्ष साहू ,जानवी चौहान, वंदना चौहान, एकांत मिश्रा , शनि मौर्य ,राघवेंद्र गिरी ,अभिनव चौहान मौजूद रहे।

About Author