Jaunpur news समरसेबल का कमरा बनवाने से रोकने पट्टीदारों ने किया मारपीट, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

IMG-20251229-WA0002
Share

समरसेबल का कमरा बनवाने से रोकने पट्टीदारों ने किया मारपीट, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
जफराबाद।क्षेत्र के धनेजा गांव में साझेदारी के सिचाई पम्प के कमरे को बनवाने से रोके जाने पर सात मई कोमारपीट व तोड़फोड़ की घटना हुई थी।जिसमे पुलिस ने पीड़ित की बात को नही सुना था।अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के धनेजा गांव निवासी आदर्श यादव ने एसीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बीते सात मई को पारिवारिक साझेदारी के समरसेबल को कमरा बनाकर उनके पट्टीदार घेर रहे थे।जब उसने मना किया तो पट्टीदारों ने गाली गलौज करते हुए उन्हे मारपीट कर घायल कर दिया था। मारपीट से बचने के लिए वह अपने रिहायशी शेड में घुस गया।वहां पहुंच कर उन लोगों ने तोड़फोड़ किया।बीचबचाव करने आये उसके पिता को भी मारा पीटा।उस समय पुलिस ने प्राथमिकी नही दर्ज की थी। न्यायालय ने आदर्श के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दे दिया।प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में धनेजा निवासी राजेश,अवधेश, प्रियांश व अमन के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।