August 14, 2026

Jaunpur news टोलप्लाज़ा का बूम खराब होने से आवागमन हुआ प्रभावित

Share

टोलप्लाज़ा का बूम खराब होने से आवागमन हुआ प्रभावित
जफराबाद।क्षेत्र के हौज टोलप्लाजा पर शुक्रवार को बूम खराब होने के कारण थोड़ी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। कुछ देर तक यात्रियों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।
वाराणसी से लखनऊ की तरफ जाने वाली टोलप्लाज़ा की एक लेन का बूम अचानक जाम हो गया।उसके बाद उस लेन को ड्रम लगाकर बन्द कर दिया गया।उस लाइन में आने वाली वाहनों की कतार काफी दूर तक लग गयी।उस लाइन को सुचारू रूप से संचालित होने में आधे घण्टे का समय लग गया।इसके कारण वाहनों में बैठे लोगों को गर्मी के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी।टोलप्लाज़ा के प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से बूम के संचालन में दिक्कत आ गई थी।थोड़ी देर में ही उसे ठीक करवा दिया गया था।

About Author