August 14, 2026

Jaunpur news युवक को दबंगों ने लोहे की चैन लोहे के रॉड से पीटा, पुलिस ने नहीं दर्ज किया एफआईआर

Share

युवक को दबंगों ने लोहे की चैन लोहे के रॉड से पीटा, पुलिस ने नहीं दर्ज किया एफआईआर

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारी स्टेशन के पास अनुसूचित जाति के युवक को दबंगों ने लोहे की चैन व लोहे के रॉड से पीट कर घायल कर दिया। जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं किया है। घटना के बारे मे बताया गया है कि इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदपुर उत्तरी निवासी सोनू कनौजिया के 19 वर्षी पुत्र आर्यन कनौजिया को गुरुवार दिन के लगभग 2 बजे 4 पांच की संख्या में जूटे युवकों ने सरेआम मोटरसाइकिल की चैन व लोहे के राड से बुरी तरह पीट दिया। खून से लथपथ अवस्था में वह कोतवाली गया जहां न तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई और ना ही उसके शरीर पर आई हुई चोटों की डाक्टरी ही कराई गई। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण इस दलित के मित्र सौरभ मोदनवाल उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्र ध्रुव मोदनवाल निवासी भंडारी को देर रात्रि लगभग 9:00 बजे अहियापुर मोड पर यही स्वर्ण जाति के दबंगों ने लोहे के रॉड और चाकू से मार कर घायल कर दिया है। दलित आर्यन कनौजिया अभी भी न्याय के लिए इधर-उधर भटक रहा है पुलिस इसकी रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।

About Author