Jaunpur news पांच बच्चों की मां ने भी फांसी लगाकर दी जान
पांच बच्चों की मां ने भी फांसी लगाकर दी जान
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव में गुरुवार देर रात पांच बच्चों की मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी राहुल कुमार गौतम की 35 वर्षीय पत्नी पूनम गौतम के पति से गुरुवार शाम लगभग 7:00 बजे घर में कुछ विवाद हुआ इसी बात से नाराज होकर उसने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही यह घटना की खबर गांव वालों को लगी बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर जुटी हुई भीड़ में इस बात को लेकर जितना मुंह उतनी बातें कहीं जाने लगी। मृतका का विवाह 13 वर्ष पूर्व हुआ था और वह पांच बच्चों की मां थी। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
