Jaunpur news अटेवा पदाधिकारियों ने स्वर्गीय सत्तन सरोज को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

Share

अटेवा पदाधिकारियों ने स्वर्गीय सत्तन सरोज को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

जौनपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज के पिता स्वर्गीय सत्तन सरोज के निधन पर अटेवा परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन की सूचना प्राप्त होते ही अटेवा जौनपुर एवं वाराणसी मंडल के पदाधिकारी उनके पैतृक निवास ग्राम मुरारा, (मुफ्तीगंज) पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर अटेवा वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, मंडलीय महामंत्री संदीप चौधरी, जिला संयोजक चंदन सिंह, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव, जिला संयुक्त मंत्री प्रवीण श्रीवास्तव एवं ब्रह्मशील यादव, प्रमोद प्रजापति, लालचंद यादव, ध्रुवराज यादव, आशीष लोहिया, मुलायम यादव, संदीप यादव, सुरेंद्र सरोज सहित जनपद के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय सत्तन सरोज का जीवन सादगी, संघर्ष और सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उनकी कमी सदैव महसूस की जाएगी। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

About Author