Jaunpur news पत्रकार की चाची का निधन
पत्रकार की चाची का निधन
जफराबाद।क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार कृपाशंकर यादव की चाची किशुना देवी 78 वर्ष पत्नी जयनाथ यादव का निधन हो गया।
उनके निधन पर क्षेत्र के पत्रकारों ने एक शोकसभा आयोजित कर मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया।शोकसभा में पत्रकार उमेश मिश्र,विनय श्रीवास्तव,अखिलेश सिंह,अंकित श्रीवास्तव,जावेद ,विवेक सिंह पत्रकार,उमाकांत गिरी,इजहार हुसैन आदि मौजूद रहे।
जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने मृतक के घर पहुंच कर शोक प्रगट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। विधायक जी ने इसी गांव में उदयराज की पत्नी सरोजा देवी के निधन पर उनके घर तथा विकास यादव के बड़े पिताजी लल्लन यादव के निधन पर उनके घर पर भी जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर कामता प्रसाद लोकनाथ यादव प्रदीप कुमार अरविंद कुमार तथा कुंवर यादव उपस्थित रहे।
