Jaunpur news मछलीशहर में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने होटल पर मारा छापा
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
मछलीशहर में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने होटल पर मारा छापा
संदिग्ध हालत में मिले दस जोड़ों को लिया हिरासत में
बड़े पैमाने पर हो रहा था यहां यह खेल
जौनपुर। जिले के मछली शहर स्थित रायबरेली जौनपुर हाइवे पर खजुरहट गांव के मोड़ पर संचालित एक होटल पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। टीम ने यहां से संदिग्ध हालत में मिले दस जोड़ों को हिरासत में लिया है। होटल संचालक के साथ ही हिरासत में लिये गए युवकों के विरुद्ध प्रशासनिक अधिकारी विधिक कार्यवाही कर रहे हैं।
रविवार को नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर स्थित होटल पर पहुंचे।होटल में दस जोड़े कमरों से बरामद हुए । होटल से बरामद 10 जोड़ों को हिरासत में लेकर प्रशासनिक अधिकारी कोतवाली ले गए। कुछ देर बाद युवतियों को छोड़ दिया गया है, जबकि युवकों को कोतवाली में रखा गया है। उल्लेखनीय हैं कि होटल में काफी लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों के चलने की शिकायतें शासन,जिला एवं तहसील प्रशासन मिल रही थीं।सूचना पर सक्रिय हुई राजस्व और पुलिस टीम ने अचानक उक्त होटल में छापेमारी की ।कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । कोतवाली पुलिस युवकों के साथ होटल संचालक को भी कोतवाली लाई है। नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि होटल में अनैतिक कार्य होने की शिकायत पर छापेमारी की गई है।होटल संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही हैं ।मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
