Jaunpur news कमर्शियल व घरेलू गैस के दाम में वृद्धि से व्यापार एवं आम आदमी के जेब पर दोहरी मार:- इंदु सिंह

Share

कमर्शियल व घरेलू गैस के दाम में वृद्धि से व्यापार एवं आम आदमी के जेब पर दोहरी मार:- इंदु सिंह

बढ़ी कीमतों को वापस लिया जाए तथा छोटे व्यापारियों को सब्सिडी दी जाए:- आरिफ हबीब

ज़िला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जौनपुर ने केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई हालिया बढ़ोतरी की कड़े शब्दों में निंदा की है। संगठन ने इस निर्णय को व्यापार और आम आदमी की जेब पर ‘दोहरी मार’ करार दिया है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्तरां, ढाबा और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े छोटे व्यापारियों की लागत काफी बढ़ जाएगी। लागत बढ़ने के कारण अब खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी होगी, जिसका सीधा असर आम जनता की थाली पर पड़ेगा।

इंद्रभान सिंह इंदु ने आगे कहा कि कोरोना काल के बाद अभी बाजार पूरी तरह संभल भी नहीं पाया था कि ईंधन के दामों में लगातार हो रही वृद्धि ने मध्यम और लघु उद्योगों (MSMEs) की कमर तोड़ दी है।

ज़िलाध्यक्ष इंदु सिंह ने कहा कि सरकार एक तरफ व्यापार सुगमता (Ease of Doing Business) की बात करती है और दूसरी तरफ लगातार कमर्शियल गैस के दाम बढ़ाकर छोटे उद्यमियों को संकट में डाल रही है। यह वृद्धि तत्काल वापस ली जानी चाहिए, अन्यथा पूरे देश का व्यापारी समाज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा।
बढ़े हुए दामों की निंदा करते हुए ज़िला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के
ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने व्यापार एवं आम जनता को राहत देने के क्रम में सरकार से मांग करते हुए कहा कि
कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।छोटे व्यापारियों के लिए गैस सिलेंडर पर विशेष सब्सिडी की व्यवस्था की जाए।
इस आशय की सूचना ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने दी है।

About Author