August 14, 2026

Jaunpur news कान्हा गौशाला निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश

Share


कान्हा गौशाला निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश
जौनपुर।
जनपद में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार को मछलीशहर तहसील क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर स्थित धौरहरा वार्ड में बन रही कान्हा गौशाला का अचानक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने कार्य की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तय समयसीमा के भीतर कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप हो, ताकि गौशाला का संचालन समय पर शुरू किया जा सके और पशुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि वैश्य, अवर अभियंता ओम प्रकाश, सिविल अवर अभियंता प्रशांत राय, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About Author