Jaunpur news बिजली बिल चेकिंग के दौरान अवर अभियंता व टीम से एक युवक द्वारा की गई हाथापाई व जान से मारने की धमकी का आरोप।

Share

बिजली बिल चेकिंग के दौरान अवर अभियंता व टीम से एक युवक द्वारा की गई हाथापाई व जान से मारने की धमकी का आरोप।

अवर अभियंता के नामजद तहरीर पर आरोपी युवक पर सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करना समेत कई गंभीर धारा में केस दर्ज।

गौराबादशाहपुर।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर केशवपुर गांव में बिजली बिल की चेकिंग करने गई विद्दुत विभाग की विभागीय टीम व अवर अभियंता के साथ गाली गलौज देते हुए हाथापाई करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है।
बता दें कि 33/11 केवी कबीरुद्दीनपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता नितिन निगम ने 26 अप्रैल, रविवार को दोपहर में थाने पर नामजद तहरीर देकर अवगत कराया कि 25 अप्रैल, शनिवार को वह अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के गोपालापुर केशवपुर क्षेत्र में बकाया बिल की चेकिंग कर रहे थे। दोपहर लगभग 1:50 बजे जब टीम सुधीर पाल के घर पहुंची, तो वहां केबिल की जांच के दौरान पाया गया कि केबिल काटकर घर का संपूर्ण लोड चलाया जा रहा था। साथ ही उपभोक्ता पर लगभग 18,000 रुपये का बिजली बिल भी बकाया था। आरोप है कि जब अवर अभियंता नितिन निगम ने बिल जमा करने की बात कही, तो सुधीर पाल ने उनसे गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर दी और टीम को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, दोबारा आने पर अवर अभियंता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। विद्दुत उपकेंद्र कबीरुद्दीनपुर के अवर अभियंता नितिन निगम ने बताया कि इस पूरी घटना की बिजली विभाग के एक कर्मचारी द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है।नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करना समेत कई गंभीर धारा में केस दर्ज कर लिया है।

About Author