Jaunpur news प्रधानाध्यापक की लगनशीलता से विद्यालय को मिल चुके हैं कई पुरस्कार, बसंत शुक्ला

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

प्रधानाध्यापक की लगनशीलता से विद्यालय को मिल चुके हैं कई पुरस्कार, बसंत शुक्ला

बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने से पढ़ाई की निरंतरता रहती है बनी

खेतासराय, जौनपुर।
शाहगंज ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल ने
कहा कि क्षेत्र का यह विद्यालय तहसील क्षेत्र में एक मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित हो चुका है ।
यहां के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के विशेष सहयोग से इस विद्यालय ने कई पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं।
वह शनिवार को प्राथमिक विद्यालय गोरारी के वार्षिकोत्सव व माता उन्मुखीकरणकार्यक्रम पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल अवश्य भेजें। विद्यालय में भेजने से पठन-पाठन की निरंतरता नियमित तौर पर बनी रहती है।
इसके पहले समारोह का उद्घाटन बीईओ श्री शुक्ल ने
दीप प्रज्वलित करके किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नोडल शिक्षक वीरेंद्र कुमार, अशोक मौर्य, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक सोनकर, शिक्षक नेता प्रशांत मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह ने यहां के बच्चों द्वारा समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से किए गए भव्य एकांकी नाटक, हास्य व्यंग, कव्वाली व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का संचालन कर रही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ शिवानी मौर्य ने उपस्थित जनों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यहां के अभिभावकों की विशेष कृपा से यह विद्यालय आज उच्च मुकाम हासिल कर रहा है। क्योंकि बच्चों का भविष्य संवारने में जितना शिक्षकों का योगदान है। उतना ही योगदान क्षेत्र के अभिभावकों का है जो हमेशा सहयोग करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संदीप मौर्य व ग्राम प्रधान वसीम अहमद ने किया। इस मौके पर जयंती देवी मौर्य, नीलम मौर्य, संगीता देवी, आशा देवी, उषा देवी, साधना देवी, मंजू यादव, निशा यादव ,अनुपमा भट्ट ,रीता यादव, सुनीता यादव अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

बाक्स
इन प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
खेतासराय। शाहगंज ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल द्वारा विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्र, छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रथम, द्वितीय और तृतीय छात्रों के अलावा पठन-पाठन में सर्वोच्च स्थान बनाने वाले बच्चों को कॉपी, कलम बाक्स मेडल देकर सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। सम्मानित होने वाले अन्य में नेसहत, सानिया, संजना, कृष्णा गौर, तस्मिया, संध्या ,आराध्या, सुचिता, हबीबा अन्य को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बाक्स

समारोह में ये भी रहे मौजूद
खेतासराय। प्राथमिक विद्यालय गोरारी के वार्षिकोत्सव व माता उन्मुखीकरणकार्यक्रम पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमरजीत गौतम ,देवमणि त्रिपाठी , एआरपी मनबहाल गुप्ता, राम सकल यादव , देवेंद्र सिंह, राजीव पाठक, प्रधानाध्यापक अखिलेश यादव ,डॉ चन्द्रजीत मौर्य , चुन्नू मास्टर,
विजेंद्र यादव, रजनीकांत ,वीरेंद्र कुमार, राममिलन , दिनेश गुप्ता ,सुजीत सोनकर, ओमप्रकाश, सुनील राघव मुख्य रूप से मौजूद रहे।

About Author