Jaunpur news आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया।
बयालसी पी.जी. कॉलेज, जालपुर, जौनपुर में बीते दिनों शुक्रवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) विषय पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक तकनीक के इस उभरते क्षेत्र से परिचित कराना तथा इसके उपयोग एवं नैतिक पहलुओं पर विचार-विमर्श करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अलकेश्वरी सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह तकनीक भविष्य की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, अतः इसके समुचित एवं नैतिक उपयोग की आवश्यकता है।
सेमिनार में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बृजेश कुमार मिश्र एवं प्रो.प्रतिभा सिंह ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने एआई के शैक्षिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में बढ़ते उपयोग पर चर्चा की तथा विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में कौशल विकसित करने हेतु प्रेरित किया।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जगत नारायण सिंह, डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. आशुतोष पाण्डेय, डॉ. अमर सिंह, डॉ. सफी उल्लाह अंसारी, डॉ. उज्जवल सिंह, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. मिथलेश सिंह तथा डॉ. राकेश जी ने भी सेमिनार में अपने विचार साझा किए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर श्री हिमांशु कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेमिनार में सक्रिय भागीदारी की तथा विषय से संबंधित जिज्ञासाओं को व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
