Jaunpur news सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज

IMG-20251202-WA0007
Share

सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज

गौराबादशाहपुर , जौनपुर।

सेवा भारती जौनपुर एवं सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर के सौजन्य से 12 अप्रैल दिन रविवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की स्मृति में सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर में प्रातः 8 बजे से 12 तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में चिकित्सकों के परामर्श से दवाई भी उपलब्ध मिलेगी। नेत्र, दांत और सामान्य रोगों के डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।आवश्यकता पड़ने पर विशेष रोगों की आवश्यक जांच और उपचार के लिए निशुल्क सहायता प्रदान करने के लिए अग्रसारित किया जा सकता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन करते हुए कहा है कि इस स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।