August 26, 2026

Jaunpur news रेलवे ट्रैक पर महिला की दर्दनाक मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Share


जौनपुर में रेलवे ट्रैक पर महिला की दर्दनाक मौत, पहचान में जुटी पुलिस

जौनपुर के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना कबीरुद्दीनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे करीब शाम 6 बजे हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 40 वर्षीय महिला ट्रैक के पास मौजूद थी, तभी अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला का रंग गेहुआ, कद औसत बताया जा रहा है और वह साड़ी पहने हुई थी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

About Author