Jaunpur news संविदा विधि पर संगोष्ठी आयोजित
संविदा विधि पर संगोष्ठी आयोजित
जफराबाद। उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय महरूपुर में शनिवार को सविंदा विधि पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुचें एसीजेएम प्रशांत मिश्र ने संविदा के महत्व के बारे में बताया गया कि जीवन में संविदा का महत्वपूर्ण योगदान रहता है, उन्होने लार्ड स्टोयल के कथन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविदा फालतू समय की मजाक बाजी नही हैं । महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 आशुतोष मिश्र ने कहा कि संविदा दोनों पक्षकारों पर लागू होती है। प्रबंधक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों ने विधि के छात्रों में बौद्धिक विकास होता है। इस अवसर पर देवेश पाठक, डॉ अच्छेलाल पाल, रमेशचन्द्र पाण्डेय, डॉ साधना मिश्रा, डॉ पूजा सिंह, डॉ सुदक्षिणा यादव, डॉ सर्वेन्द्र कुमार मिश्र, नितेश कुमार सुबाष चन्द्र पाल, राघवेन्द्र शुक्ल, अनुपम तिवारी, प्रतिमा सिंह प्रमोद कुमार, नरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। संचालन डॉ सर्वेन्द्र कुमार मिश्र ने किया। समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
