Jaunpur news अपना दल (एस) कार्यालय में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती, विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

Share


अपना दल (एस) कार्यालय में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती, विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

जौनपुर के वाजिदपुर स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय में शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने फुले जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई, जब समाज में भेदभाव और असमानता चरम पर थी। उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणा देते हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने अनुप्रिया पटेल के प्रयासों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में फुले जी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि नीट में आरक्षण लागू कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिससे पिछड़े और वंचित वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाओं और पिछड़े वर्गों को जो अधिकार और सम्मान मिल रहा है, वह महापुरुषों की दूरदर्शिता का परिणाम है। साथ ही, अपना दल (एस) और माली-सैनी समाज की ओर से महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी दोहराई गई।
कार्यक्रम का संचालन संतोष माली ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोग उपस्थित रहे।

About Author