Jaunpur news स्कूल चलो अभियान और वार्षिकोत्सव मनाया गया

Share

स्कूल चलो अभियान और वार्षिकोत्सव मनाया गया

जफराबाद

क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर के प्रांगण में स्कूल चलो अभियान और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पुरातन छात्रों के साथ ही साथ सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त सभी छात्रों को पुरस्कार दिया गया। जिन छात्रों की उपस्थिति सबसे ज्यादा थी उनके अभिभावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में SMC के अध्यक्ष श्री रामकीर्ति सिंह उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक सिरकोनी के समस्त ARP श्री विनय यादव, श्री विक्रांत जायसवाल, श्री मनोज यादव एवं श्री धर्मेंद्र चौबे जी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी अभिभावकों ने अपना विचार प्रस्तुत किया और साथ ही साथ अधिक से अधिक नामांकन के लिए सहयोग देने का वादा भी किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गरिमा सिंह के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सरिता महेंद्र सिंह एवं श्री शेखर श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सिरकोनी श्री पवन कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त अध्यापक श्रीमती सुधा, श्रीमती गरिमा तिवारी, श्रीमती प्रेम कुमारी, श्रीमती पूनम, श्रीमती बंधना सिंह एवं रसोइया उपस्थित थी।

About Author