Jaunpur news चौराहे पर खुलेआम बिक रही अवैध शराब, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल।

Share

चौराहे पर खुलेआम बिक रही अवैध शराब, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल।
जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गौरा में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव के मुख्य चौराहे पर सड़क किनारे खुलेआम अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिस रास्ते से प्रतिदिन पुलिस का आना-जाना होता है, उसी मार्ग पर यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस मेंढ़ा बैंक की ओर नियमित रूप से इसी रास्ते से गुजरती है, लेकिन इसके बावजूद इस अवैध गतिविधि पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इतना ही नहीं, शराब की दुकान के बगल में बिना लाइसेंस के मीट की दुकान भी संचालित हो रही है, जिससे स्वच्छता और कानून दोनों की अनदेखी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कारण आम जनमानस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में कानून व्यवस्था और शांति बनी रह सके।

About Author