Jaunpur news 4 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, कई गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

Share


जौनपुर में 4 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, कई गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
जौनपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए करीब 4 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
शिलान्यास किए गए कार्यों में ग्राम कलापुर स्थित भरौटी पूर्वी बस्ती संपर्क मार्ग का नवनिर्माण एवं अनुरक्षण प्रमुख है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 1 करोड़ 52 लाख रुपये है। इसके साथ ही कलापुर में अनुसूचित बस्ती उत्तरी संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।
ग्राम एत्मादपुर में यादव बस्ती संपर्क मार्ग के निर्माण एवं अनुरक्षण पर करीब 1 करोड़ 25 लाख 52 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं ग्राम दिदखोरा में चोलई का पूरा बस्ती संपर्क मार्ग का निर्माण लगभग 60 लाख 65 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा।
इसके अलावा नगर क्षेत्र के वार्ड मियांपुर में हरईपुर मुख्य मार्ग से मिथिलेश बिंद के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता में है, जिससे आम जनता को सीधे लाभ मिल सके।

About Author