Jaunpur news जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कारण बताओं नोटिस
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कारण बताओं नोटिस
आदेश के बावजूद मृतक का वेतन साबित करने के लिए वेतन लिपिक को न भेजने पर कोर्ट सख्त
जौनपुर- हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट
सड़क दुर्घटना के मामले में मृतक के वेतन को साबित करने के लिए वेतन लिपिक के हाजिर न होने पर ट्रिब्यूनल जज मनोज कुमार अग्रवाल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 18 अप्रैल 2026 को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। साथ ही साक्षी वेतन लिपिक को पेश करने का भी आदेश हुआ।
बता दें कि फूलचंद प्रजापति निवासी खुटहन की 29 फरवरी 2024 को मोटरसाइकिल से शहर से घर घर जाते समय ग्राम जेठपुरा सरायख्वाजा के पास 11:30 बजे दिन में सामने से आ रही मोटरसाइकिल की तेजी व लापरवाही से दुर्घटना हो गई। दौरान इलाज 7 मार्च को बीएचयू में उनकी मृत्यु हो गई। वह माध्यमिक विद्यालय सोनरा सुईथाकला में प्रधानाध्यापक थे। उनके वेतन को साबित करने के लिए कोर्ट ने याची मृतक की पत्नी के प्रार्थना पत्र पर वेतन लिपिक को तलब किया था लेकिन वह बयान देने उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने इसे आपत्तिजनक मानते हुए बीएसए से जवाब तलब किया।
