Jaunpur news जफराबाद के हर्ष मौर्य बने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, गांव में खुशी की लहर

IMG-20260411-WA0036
Share


जफराबाद के हर्ष मौर्य बने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, गांव में खुशी की लहर
जौनपुर जफराबाद। क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी हर्ष कुमार मौर्य ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
हर्ष, राजकुमार मौर्य के पुत्र हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपनी सफलता पर हर्ष मौर्य ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य अभी और बड़ा है और वे आगे सिविल सेवा (IAS) की तैयारी में जुटे हुए हैं।
गौरतलब है कि हर्ष मौर्य वर्तमान में आयकर विभाग में कार्यरत हैं, और अब इस नई उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने करियर में एक और महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।