Jaunpur news शिक्षा सबका का मौलिक अधिकार, कोई न छूटे अबकी बार: बीएसए
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
शिक्षा सबका का मौलिक अधिकार, कोई न छूटे अबकी बार: बीएसए
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर में निकली स्कूल चलो रैली
जौनपुर। शिक्षा प्राप्त करना हर किसी का मौलिक अधिकार है। हम सभी लोगों को मिलकर सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा स्कूल में नामांकन से छूटने न पाए। उक्त बातें सिरकोनी क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर में वार्षिकोत्सव व स्कूल चलो रैली में मुख्य अतिथि बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने शुक्रवार को कही। उन्होंने समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बहुमुखी प्रदर्शन पर प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला व अन्य शिक्षकों के प्रयासों को जमकर सराहा। बीएसए ने कहा कि सरकार के प्रयास से अब सभी सुविधाओं से लैस परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इन विद्यालयों की ओर अभिभावकों का भी रुझान बढ़ा है। उन्होंने अभिभावकों से भी छात्रों के नामांकन में बढ़ चढ़कर सहयोग करने की अपील की। समारोह में इस वर्ष सिरकोनी विकास खंड के सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया गया। विशिष्ट अतिथि बीईओ अमरेश कुमार सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से छात्र नामांकन में सहयोग मांगा। अध्यक्षीय भाषण ब्लाक प्रमुख बंशराज सिंह ने किया।
बाक्स
ये भी रहे मौजूद
जौनपुर। समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, रविचंद्र यादव, राजेश बहादुर मुन्ना, शिवेंद्र सिंह रानू, रामदुलार, लक्ष्मीकांत सिंह, भारती सिंह,रेनू सिंह,उषा सिंह, निरुपमा सिंह, श्वेता पाल, ऊषा यादव, कुमुदिनी अस्थाना, एकता गुप्ता, राममिलन , दीपक सिंह, महेंद्र सिंह,पवन सिंह, सुनील यादव, मो हाशिम, शैलेन्द्र पाल, संदीप सिंह, सरोज सिंह, ओमप्रकाश, राजेश उपाध्याय, विनय उपाध्याय, पंकज सिंह,अरुण यादव, राजकुमार यादव, धर्मेंद्र यादव उपस्थित रहे।
