Jaunpur news व्यापारियों हितों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता,विवेक सिंह
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
व्यापारियों हितों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता,
विवेक सिंह
फूड लाइसेंस कैंप में 238 का रजिस्ट्रेशन , 24 का हुआ नवीनीकरण
जौनपुर। जिला भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष विवेक सिंह की पहल पर शुक्रवार को
नगर कोतवाली स्थित संकट मोचन मंदिर के पास
फूड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में उपस्थित सभी व्यापारियों को खाद्य एवं सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से खानपान के बेहतर रखरखाव, व्यापारियों को अपने लाइसेंस बनवाने और सरकार द्वारा चलाई जा रही व्यापारी हित के संबंध में तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
जिले के बड़े व्यापारी नेता विवेक सिंह की मौजूदगी में यहां 300 छोटे-बड़े दुकानदारों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया। शिविर में मौजूद खाद एवं द
रसद विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद 238 व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन किया गया।
जिले के वरिष्ठ समाजसेवी संगठन के संरक्षक राजदेव यादव ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि इस शिविर के माध्यम से आप व्यापारी और विभाग के बीच जो दूरी है उसे काम करने के लिए एक अच्छी पहल है।
श्री यादव ने कहा कि व्यापारी को बिना भाग दौड़ और एक स्थान पर बिना पैसा दिए लाइसेंस दिलाना मेरे संगठन की पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में संरक्षक शशांक सिंह रानू, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, जिला महामंत्री आशीष चौरसिया मुख्य रहे।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष मोहम्मद दानिश, नगर अध्यक्ष जय कृष्ण जयकी, महामंत्री योगेश साहू, अमित कुमार,
विजय केडिया, मनोज कुमार, अशोक मौर्य,
रितेश साहू ,नितिन सोनकर, प्रमोद मौर्या,
सनी कनौजिया अन्य मौजूद रहे।
इसके पहले व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक सिंह, संरक्षक राजदेव यादव व अन्य अधिकारियों को बुके देकर उनका स्वागत किया गया।
