Jaunpur news TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक लामबंद, 13 अप्रैल को जौनपुर में मशाल जुलूस का ऐलान

Share


TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक लामबंद, 13 अप्रैल को जौनपुर में मशाल जुलूस का ऐलान
जौनपुर
जनपद जौनपुर में शिक्षकों ने टीईटी (TET) अनिवार्यता के विरोध में बड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया है। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले आयोजित एक अहम बैठक में 13 अप्रैल को विशाल मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की गई।
यह जुलूस बी.आर.पी. कॉलेज मैदान से शाम 4 बजे शुरू होकर कलेक्ट्रेट स्थित विकास भवन तक जाएगा, जहां शिक्षकों द्वारा विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें प्राथमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, एससी/एसटी शिक्षक संघ, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, यूटा संघ, टीएससीटी संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ और शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
वक्ताओं ने टीईटी अनिवार्यता को शिक्षकों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही सभी शिक्षकों से अपील की गई कि वे 13 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मशाल जुलूस को सफल बनाएं।

About Author