September 1, 2026

Jaunpur news जौनपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत: कमरे में पंखे से लटका मिला शव, इलाके में फैली दहशत

IMG-20251202-WA0007
Share


जौनपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत: कमरे में पंखे से लटका मिला शव, इलाके में फैली दहशत

जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके ही कमरे में पंखे से लटका मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोहम्मद सादाब की पत्नी रोजी बानो (22) का शव रात करीब 11 बजे घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और मामले को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जाने लगे।
सूचना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाहिता की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा है कि उसके मायके पक्ष के लोग दूसरे प्रदेश में रहते हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू पर छानबीन की जा रही है।

About Author