Jaunpur news जौनपुर में दर्दनाक हादसा: पेड़ की डाल गिरने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, खेलते वक्त हुआ हादसा
जौनपुर में दर्दनाक हादसा: पेड़ की डाल गिरने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, खेलते वक्त हुआ हादसा
जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की जान चली गई। घर के आंगन में खेल रहे मासूम पर अचानक पेड़ की भारी डाल गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार मौर्य का पुत्र आषुतोष कुमार मौर्य अपने घर के आंगन में खेल रहा था। उसी दौरान एक व्यक्ति नीम के पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहा था। जैसे ही डाल काटी गई, वह सीधे नीचे खेल रहे बच्चों पर गिर गई, जिसमें आषुतोष गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही शीतला चौकिया के चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
