September 1, 2026

Jaunpur news जौनपुर में रहस्यमय हादसा: बुलेट सवार युवक की मौत, साथी गंभीर—पहचान छिपने से देर तक अज्ञात रही लाश

IMG-20251229-WA0002
Share


जौनपुर में रहस्यमय हादसा: बुलेट सवार युवक की मौत, साथी गंभीर—पहचान छिपने से देर तक अज्ञात रही लाश

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के कर्मही गांव में शुक्रवार देर रात एक संदिग्ध सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ने उस वक्त और रहस्य पैदा कर दिया जब मृतक की पहचान समय पर सामने नहीं आ सकी।
मिली जानकारी के अनुसार, उधवपुर चौकियां गांव निवासी बृजेश कुमार मौर्य (28) अपने पड़ोसी लकी सेठ (22) के साथ रात करीब 9 बजे घर से बुलेट बाइक पर निकले थे। कुछ ही देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि दोनों कर्मही गांव के पास घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हैं।
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने लकी सेठ को मृत घोषित कर दिया, जबकि बृजेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना का एक चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि बृजेश के परिजनों द्वारा मृतक की पहचान तत्काल नहीं बताई गई, जिसके चलते पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। हालांकि, शनिवार सुबह परिजनों के सामने आने पर मृतक की पहचान लकी सेठ के रूप में हुई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

About Author