Jaunpur news यादव महासभा ने नायब तहसीलदार बने राहुल का किया सम्मान

Share

यादव महासभा ने नायब तहसीलदार बने राहुल का किया सम्मान

गौराबादशाहपुर , जौनपुर l

अखिल भारतवर्ष यादव महासभा इकाई जौनपुर के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष जौनपुर लालजी यादव के नेतृत्व में पीसीएस क्वालिफाइड राहुल यादव के नायब तहसीलदार बनने पर उनके निज मीरगंज निवास पर पहुंचकर यादव महासभा की टीम ने माल्यार्पण कर और श्रीकृष्ण पट्टिका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लालबिहारी यादव, मल्हनी विधायक लकी यादव, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या, यादव महासभा के संरक्षक फूलचंद यादव, जिला ऑडिटर जनार्दन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष करंजाकला मायाकांत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मापुर तेज बहादुर यादव, डॉक्टर ईश्वर लाल यादव क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य लोग शामिल रहे।

About Author