Jaunpur news सेंट जेवियर स्कूल में मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान

Share

सेंट जेवियर स्कूल में मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान

गौराबादशाहपुर ,जौनपुर।

गौराबादशाहपुर के पिलखिनी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम और मेधावी बच्चों का पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा, खेल और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर रहे। विद्यालय परिसर को फूलों और रंगीन पट्टिकाओं से बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दिनेश सोनकर एवं प्रधानाचार्य प्रीती सिंह के हाथों दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई।
इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीती सिंह जी ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्ष भर की उपलब्धियों को साझा किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए पदक, ट्रॉफियां और प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रबंधक ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करनेवाले छात्रों को सम्मानित कियाI मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी भाषण में छात्रों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी का महत्व समझाया और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक चन्दन तिवारी, नीलम तिवारी, धीरज तिवारी, पूजा तिवारी के साथ साथ सभी अध्यापक और अध्यापिका उपस्थित रहे। यह समारोह अत्यंत प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण रहा।

About Author