Jaunpur news राजेश बने करंजाकला के सपा ब्लाक अध्यक्ष

Share

राजेश बने करंजाकला के सपा ब्लाक अध्यक्ष

जौनपुर । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति से जिले में राजेश यादव को करंजाकला विकासखंड इकाई का समाजवादी पार्टी ने अध्यक्ष बनाया। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य व सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने नियुक्ति पत्र दिया । माल्यार्पण कर उन्हे सम्मानित किया।
बता दें राजेश सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खम्भौरा गांव के निवासी और पेशे से अध्यापक हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिली हैं उसे निष्ठा से निर्वहन करुंगा । इस अवसर पर महासचिव आरिफ हबीब, जिला उपाध्यक्ष डा. जितेंद्र यादव, राजकुमार यादव, सुरेश, दिलीप प्रजापति, दारा सिंह चौहान, अशोक कुमार, जितेंद्र मौजूद रहे।

About Author