Jaunpur news उपलब्धि की सीढ़ी नीचे से शुरू होती है -पूर्व कुलपति
उपलब्धि की सीढ़ी नीचे से शुरू होती है -पूर्व कुलपति
एस एम पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन:
मछलीशहर,जौनपुर।
नगर के सुजानगंज चौराहे पर स्थित एस एम पब्लिक स्कूल के सभागार में सोमवार को छात्रों के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ पी
के. साहू ने अपने संबोधन में कहा कि आपके जीवन में जो बड़ी से बड़ी उपलब्धियां मिलती हैं। उसका सफर हमेशा नीचे की कक्षाओं से शुरू होता है। कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर नमिता शाहू ने कहा कि छोटे छोटे छात्रों के जीवन में शिक्षक से ज्यादा महत्व उनके माता पिता का होता है। आप जैसे चाहे उन्हें निखार सकते हैं। कार्यक्रम में प्रत्येक क्लास के छात्रों को उनकी उपस्थिति से लेकर कला और श्रेणी को लेकर प्रोत्साहित किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर साधना गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में डॉ मानिक चंद गुप्ता, सुशीला गुप्ता, डॉ सुनील कुमार, डॉ सुचिता, डॉ सुधाकर गुप्ता, डॉ आदित्य प्रियदर्शी, डॉ विवेक कुमार, डॉ एम पी सिंह, देवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
