August 15, 2026

Jaunpur news शिक्षक हितों के लिए लखनऊ में होगा जोरदार प्रदर्शन, रमेश सिंह

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

शिक्षक हितों के लिए लखनऊ में होगा जोरदार प्रदर्शन, रमेश सिंह

शिक्षकों की हर समस्याओं के समाधान हेतु डटकर खड़ा है ठकुराइ गुट

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराइ गुट की आवश्यक बैठक तिलकधारी इंटर कॉलेज में सोमवार को हुई। जिसमें मौजूद संगठन के प्रांतीय संरक्षक शिक्षक नेता रमेश सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि शिक्षक हितों के लिए अगला धरना प्रदर्शन राजधानी लखनऊ में किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सरकार को इतना विवस कर दिया जाएगा कि वह शिक्षकों की सभी मांगों को मानने के लिए बाध्य हो जाए।
आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर से 50 हजार से अधिक शिक्षकों का जमावड़ा विधानसभा के सामने किया जाएगा।
विगत सत्र में शिक्षक समस्याओं के निदान एवं आगामी सत्र में शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिले में आयोजित तैयारी की समीक्षा करते हुए शिक्षक नेता रमेश सिंह ने कहा कि आगामी सत्र में संगठन की सदस्यता हेतु तहसील वार टीम का गठन करते हुए टीम प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई । यह भी तय हुआ कि अप्रैल माह के अंत तक अधिकांश विद्यालयों की सदस्यता पूर्ण कर लिया जाय ।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन में शामिल किए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका सम्मान समारोह आयोजित किया जाए।
इसी क्रम में आज सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यो के समस्त देयकों का अविलम्ब भुगतान कराये जाने की बात कही और प्रस्ताव रखा गया कि शीघ्र ही जनपद मे लम्बी सेवा देने के उपरांत सेवानिवृत प्राप्त कर रहे शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यो का सम्मान समारोह आयोजित कर उनको सम्मानित किया जाय। विभिन्न मूल्यांकन केदो पर मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों को जलपान न मिलने के कारण जलपान की धनराशि उनके खाते में स्थानांतरित किए जाने के संबंध में संगठन कटिबद्ध है एवं उक्त धनराशि शिक्षकों के खाते में स्थानांतरित कराई जाएगी।

बाक्स
डीआईओएस कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार पर लगेगी नकेल
जौनपुर।
प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह ने कहा कि आगामी सत्र में ऐसे विद्यालयों में जहां पर कार्यवाहक
प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य का कार्यभार दिया जाना है । वहां पर वरिष्ठतम सहायक अध्यापक एवं वरिष्ठतम प्रवक्ता को ही कार्यभार दिया जाए।
इसके संबंध में संगठन जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर एक आदेश जारी कराएगा । जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। मंडल अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि बचे हुए तदर्थ शिक्षकों का भी विनियमितीकरण के लिए संगठन प्रयासरत है। शीघ्र ही उन सब का विनियमिति करण करा लिया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि वे पटरी हुए एनपीएस की धनराशि खाते में अंतरण को पुनः पटरी पर लाया जाएगा । समय से संबंधित शिक्षक के खाते में जमा कराया जाएगा।

बाक्स
शिक्षक संघ की बैठक में ये भी रहे मौजूद
जौनपुर। बैठक को जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, संगठन मंत्री बृजेश सिंह कोषाध्यक्ष हसन सईद,संतोष सिंह रतनूपुर अवधेश सिंह ने संबोधित किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तेरस यादव एवं संचालन जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सुनील सिंह, बद्री सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय ,देवेंद्र नाथ सिंह, संजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह ,सूर्यभान सिंह, आशीष सिंह लाल, साहब सिंह, राजकुमार सिंह अन्य उपस्थित रहे।

About Author