Jaunpur news जौनपुर की राजिता सिंह ने PCS परीक्षा में मारी बाजी, केराकत का बढ़ाया मान

IMG-20260330-WA0017
Share


जौनपुर की राजिता सिंह ने PCS परीक्षा में मारी बाजी, केराकत का बढ़ाया मान

जौनपुर जिले के केराकत तहसील क्षेत्र से एक गर्व करने वाली खबर सामने आई है। हुरहुरी स्थित एसडी पब्लिक स्कूल की संचालिका रेखा सिंह की पुत्री राजिता सिंह ने PCS 2024 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
राजिता सिंह की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे इलाके में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई है। उनकी सफलता से स्थानीय युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।
कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर राजिता ने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता को लेकर क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।