Jaunpur news वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

Share

वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

विकास खंड मछलीशहर के कादनपुर गांव स्थित सुबराजी यादव आंग्ल वैदिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में केराकत विधानसभा के विधायक एवं मछलीशहर के पूर्व सांसद तुफानी सरोज बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने इस अवसर पर समाज में व्याप्त नशाखोरी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक एकांकी प्रस्तुत कर सिगरेट, तम्बाकू,शराब, पान-मसाला और ड्रग्स कैसे समाज और स्वास्थ्य को खोखला बना रहे हैं इसे समझाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ० शारिक नदीम ने सपने देखने और उसे पूरा करने और आत्मविश्वास को बनाय रखने की अपील बच्चों से की। डॉ ० प्रभाकर यादव ने परमात्मा, माता-पिता, गुरु और अतिथि का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और संस्कार और भोजन पर ध्यान देने की बात कही।जीवन में सफलता प्राप्त करने के बाद अपने समाज की जड़ों से जुड़े रहने की जरूरत पर जोर दिया। मुख्य अतिथि ने अभिभावकों से कहां कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और गृहणियों से कहा कि नशाखोरी का विरोध करें। उन्होंने कहा कि संविधान की ही देन से सबको आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओंकार यादव ने किया।
आज के कार्यक्रम में सुनील कश्यप, डॉ० अजीत यादव,एस पी मानव ,ऐ के निगम, प्रेमचन्द्र यादव, सिकंदर मौर्य, रमेशचंद्र यादव और रवीन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।

About Author