Jaunpur news बदलापुर को मिली बड़ी सौगात, 5.05 करोड़ से बनेगा इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन

IMG-20260329-WA0052
Share

बदलापुर को मिली बड़ी सौगात, 5.05 करोड़ से बनेगा इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन
जौनपुर के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बदलापुर बस स्टेशन पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए आधुनिक चार्जिंग स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
इस परियोजना के लिए कुल 5 करोड़ 5 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ 52 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। यह चार्जिंग स्टेशन राष्ट्रीय राजमार्ग-731 (लखनऊ–वाराणसी मार्ग) पर स्थापित होने वाला पहला ऐसा केंद्र होगा, जहां इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
चार्जिंग स्टेशन बनने से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा मिलेगा और पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता में कमी आएगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति आभार जताया है।