Jaunpur news संघ का पथ संचलन, बौद्धिक में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान

IMG-20260329-WA0054
Share

संघ का पथ संचलन, बौद्धिक में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान

फौजदार इंटर कॉलेज से निकला पथ संचलन

मछलीशहर,जौनपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को मछलीशहर के फौजदार इंटर कॉलेज प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख संजीव कुमार जी ने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं। उन्होंने सभी से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यह धरती हमारी माता है और यहां रहने वाले सभी लोग हमारे भाई हैं। समाज में किसी प्रकार का जातीय भेदभाव नहीं होना चाहिए। हम सब हिंदू हैं और हिंदू समाज की एकता के बल पर ही राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाया जा सकता है। इसके लिए हम सभी को एक पथ पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सौ वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है।
कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया, जो फौजदार इंटर कॉलेज से शुरू होकर तहसील तिराहा,मुंगरा बादशाहपुर चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः फौजदार इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन में नगर में स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा भी किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत नायब सूबेदार रामसमुझ यादव ने किया। कार्यक्रम जिला प्रचारक राजेन्द्र जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कार्यवाह नंदराज, सह जिला संघ चालक डॉ. गुलाब जी सहित अनेक स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।