August 22, 2026

Jaunpur news जौनपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: डीएसओ ने अफवाहों से बचने की अपील की

Share


जौनपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: डीएसओ ने अफवाहों से बचने की अपील की

जौनपुर। जनपद में पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी जानकारी में बताया गया कि जनपद के सभी 275 पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के ईंधन मिल रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, 26 मार्च 2026 को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बिक्री होने के कारण 17 पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म हो गया था। हालांकि, तेल कंपनियों के माध्यम से तत्काल आपूर्ति शुरू कर दी गई है और अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो चुकी है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और किसी भी स्थिति में पेट्रोल-डीजल का भंडारण न करें।
साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और प्रशासन का सहयोग करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।

About Author