August 22, 2026

Jaunpur news पावर कॉरपोरेशन की मनमानी से जनता परेशान

Share

पावर कॉरपोरेशन की मनमानी से जनता परेशान

सिंचाई के लिए पंजीयन कराने के बाद भी नहीं दिया स्टीमेट

जौनपुर। भ्रष्टाचार को लेकर चर्चाओं में रहने वाला बिजली विभाग जनपद जौनपुर में एक बार फिर चर्चा ए खास बन गया है। अधिकारियों की इस् मनमानी से जहां जनता में हाहाकार मचा है ।
वही सिंचाई के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों को अभी तक स्टीमेट न मिलना भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।
अधिशासी अभियंता उ0प्र0 पावर कारपोरेशन चतुर्थ के अधीन सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता कबीरूद्दीनपुर की इस मनमानी के खिलाफ किसान अब धरना प्रदर्शन का मन बना रहे।
इलाके के बड़े किसान और वरिष्ठ पत्रकार , साहित्यकार सतीश चन्द्र शुक्ल सत्पथी बताते हैं कि हम लोगों ने तमाम आवेदन किया। मुख्यमंत्री नि:शुल्क सिंचाई योजना अन्तर्गत सिंचाई के लिए आवश्यक पंजीयन कराने के बाद भी आज तक इस्टीमेट नहीं दिया जा सका ।
भुक्तभोगियों ने इसकी शिकायत समन्वित शिकायत प्रणाली (आई जी आर एस) पोर्टल पर कई बार दर्ज कराया लेकिन विभागीय जिम्मेदार कानों में तेल डाले पड़े हैं जिससे उपभोक्ताओं की खेती प्रभावित हो रही है । राजेपुर गांव निवासी सर्वेश सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह और सतीश चन्द्र शुक्ल सत्पथी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत करते हुए कहा कि विद्युत विभाग की निरन्तर की जा रही हीलाहवाली से उपभोक्ता त्रस्त है। जनहित में उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर अपेक्षित है ।
बतातें चले कि मामला खटाई में पड़ता देख अन्तोगत्वा श्री शुक्ल सत्पथी जिलाधिकारी से मिलना चाहे लेकिन जौनपुर महोत्सव के चलते व्यस्तता वश नहीं मिल पाये मामला अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से मिलकर श्री शुक्ला सत्पथी ने जब इसकी शिकायत किया उन्होंने तत्काल अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण पूर्वांचल को लिखित पत्र संख्या 302 दिनांक 17 /3/ 2026 जारी किया बाद इसके विभाग हरकत में आया और लाइनमैन से स्थिति का आकलन करवाकर इस्टीमेट भेजना सुनिश्चित समझा लाइनमैन और इस्टीमेट। तकनीकी सरकारी राजस्व का मामला यह भी जेई और एसडीओ ओ की सुनियोजित चाल है यह कहां तक वाजिब है और लाइन मैन तकनीकी सुविधाओं का लाभ उपभोक्ता को कहां कहां पर दे पाएगा यह विभाग जाने मामला गंभीर होते देख श्री शुक्ल सत्पथी ने माननीय मुख्यमंत्री के संमन्वित शिकायत प्रणाली पर शिकायत दर्ज कर दिया है
इस्टीमेट संशोधन के साथ उपभोक्ता को मिलने की प्रतीक्षा है ।

बॉक्स

आखिर कब रुकेगा विद्युत विभाग का भ्रष्टाचार
जौनपुर। अपने अजब गजब कारनामों को लेकर चर्चाओं में रहने वाला विद्युत विभाग का भ्रष्टाचार आखिर कब रुकेगा।
यह हम नहीं जिले की लाखों जनता पूछ रही है। जनपद के धर्मापुर विकासखंड अंतर्गत कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी एक दर्जन लोगों की ऐसी ही शिकायतेँ हैं।
यही वजह है कि बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी जब अपने खुद के वेतन व अपनी तमाम समस्याओं को लेकर सड़कों पर आंदोलन करते हैं उन्हें तब उन्हें जनता का समर्थन नहीं मिलता।
अधिशासी अभियंता उ0प्र0 पावर कारपोरेशन चतुर्थ के अधीन सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता कबीरूद्दीनपुर की इस मनमानी के खिलाफ किसान अब धरना प्रदर्शन का मन बना रहे।

About Author