Jaunpur news रामनवमी पर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र का संदेश सौहार्द, मर्यादा और एकता के साथ मनाएं पर्व

IMG-20260327-WA0033
Share


रामनवमी पर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र का संदेश सौहार्द, मर्यादा और एकता के साथ मनाएं पर्व
जौनपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से इस पर्व को प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रामनवमी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जिनका जीवन त्याग, मर्यादा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि श्रीराम ने सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज को आदर्श जीवन जीने की दिशा दिखाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी समाज में आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से हमें नैतिक मूल्यों और कर्तव्यपरायणता को अपनाने की सीख मिलती है।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि इस पर्व को शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाते हुए समाज में भाईचारे का संदेश फैलाएं।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने हाल ही में आयोजित जौनपुर महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।