Jaunpur news गेटमैन का नसे में होनी वाली विडिओ अफवाह,जांच में जुटी पुलिस
गेटमैन का नसे में होनी वाली विडिओ अफवाह,जांच में जुटी पुलिस
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना स्थित रेलवे फाटक का गेटमैन के नशे में धुत होने वाला विडिओ इन दिनो इंस्टाग्राम पर खुब तेजी से वायरल हो रहा है।रेलवे पुलिस बल वायरल विडिओ के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है,रेलवे पुलिस बल ने विडिओ को अफवाह और रेलवे विभाग की छवि धूमिल करने का बात कही है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ककोरगहाना गांव के समीप स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार शाम करीब 7 बजे एक मोटरसाइकिल और गेटमैन में किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई इस दौरान गेटमैन ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस बल को दे दी तब तक मौके पर काफी भीड इकट्ठाहो गई। उधर किसी ने घटना के दौरान इकट्ठा हुई भीड़ का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए गेटमैन के नशे में धुत होने का दावा करते हुए वीडियो को अपलोड कर दिया वीडियो अपलोड होते ही यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी इस मामले की जानकारी जब आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार को हुई तो उन्होंने बताया कि वीडियो पूरी तरह से निराधार है अगर गेटमैन द्वारा मामले की जांच पड़ताल की तहरीर प्राप्त होती है तो वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के ऊपर सख्त से शक्त कार्रवाई की जाएगी यह घटना एक मोटरसाइकिल चालक और गेटमैन से झडप के दौरान हुई भीड़ का बनाया गया है यह वीडियो पूरी तरीके से अफवाह है इस पर कोई भी विश्वास ना करें।
