Jaunpur news घर के बगल युवती की मिली लाश, प्रेम प्रपंच का मामला

Share

घर के बगल युवती की मिली लाश, प्रेम प्रपंच का मामला

जौनपुर तेजीबाजार
महराजगंज थाना क्षेत्र के कोईरीपुर गांव के दलित बस्ती में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फ़ैल गई. ज़ब घर के बगल कमलेश गौतम की 19 वर्ष की युवती ब्यूटी की गला घोंटकर घसीटते हुए उसका शव के घर के बगल मिला. ऐसे में परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दी.सूचना पर थाना महराजगंज,सुजानगंज सिंगरामऊ,बदलापुर व क्षेत्राधिकारी सहित सभी फ़ोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर संदिग्ध आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.युवती के पिता मुम्बई में रहते हैं. ब्यूटी चार बच्चों में सबसे बड़ी थी।युवती के चाचा अवधेश कुमार की तहरीर पर पुलिस संदिग्ध आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाए व्याप्त है. वही घटना से मृतका की मां सावित्री देवी,चाची सुनीता और छोटी बहन भाई का रोकर बुरा हाल है इस संबंध में थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव ने बताया तहरीरके आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है जांच कर उचित कार्यवाही होगी.

About Author