Jaunpur news कीटनाशक खाने से अधेड की मौत,8 बच्चो के सिर उठा पिता का साया

Share

इशरत हुसैन की रिपोर्ट

कीटनाशक खाने से अधेड की मौत,8 बच्चो के सिर उठा पिता का साया

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना गांव की घटना

मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहाना गांव के एक 55 वर्षीय अधेड व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन करके मौत को गले लगा लिया,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के ककोरगहना गांव के निवासी दलसिंगार उर्फ पप्पू (55) पेश से ड्राइवर थे।शनिवार शाम करीब 8 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी इसके बाद आनंद आनंद में परिजनों ने एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया इस बीच जब चिकित्सकों ने इलाज शुरू की तो कीटनाशक खाने की पुष्टी हुई तभी इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र राम तीरथ के तहरीर परीक्षा को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व्यक्ति मानसिक रूप से स्थिर नहीं था जिसकी वजह से उसने प्राण घातक कदम को उठा लिया शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।

8 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मल्हनी। मृतक दलसिंगार के पुत्र राम तीरथ ने बताया वह कुल 3 भाई और 5 बहने है।घर में पिता के नाम होने से पुरे परिवार की हालत खराब हो चुकी है घर में बड़ा पुत्र होने के नाते अब घर की सारी जिम्मेदारी मेरे कंधे पर आ गई है।

About Author